शासन का बड़ा एक्शन: हल्द्वानी के इस अफसर को किया निलंबित

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। सहायक निदेशक और तत्कालीन सामान्य प्रबंधक, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं, जनपद नैनीताल निर्भय नारायण सिंह द्वारा दुग्ध संघ, लालकुआं नैनीताल में की गई विभिन्न कार्यों की निविदाओं में उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 उके नियम संख्या 10 (1), 10 (3), 10 (5) और 10 (2) का उल्लंघन किया गया है। इससे लगभग रू. 30,04,480.00 (लगभग तीस लाख चार हजार चार सौ अस्सी रुपये) की शासकीय क्षति एवं वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। इस मामले में उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। अतः श्री निर्भय नारायण सिंह, सहायक निदेशक को ‘तत्काल प्रभाव से निलम्बित’ किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें