चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार पर्यटक

देहरादून। मसूरी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब गलोगी के पास एक पर्यटक कार में अचानक आग लग गई। कार दिल्ली नंबर की थी और उसमें चार लोग सवार थे – दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची, जो मसूरी की सैर पर निकले थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते ही कार सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस भयावह हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें