केदार सभा के अध्यक्ष ने दिवाली पर आने वाले श्रद्धालु से आतिशबाजी न करने की अपील की

केदारनाथ धाम में दीपावली पर आने वाले श्रद्धालुओं से केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सभी लोगों से अपील कि दीपावली पर अगर धाम में आएं तो आतिशबाजी न करें। केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए तीन नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में कपाट बंद होने के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष अब तक यमुनोत्री में 6,93163, गंगोत्री में 7,93923, केदारनाथ में 14,73293 और बदरीनाथ धाम में 11, 95018 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। जबकि बीते वर्ष 2023 में यमुनोत्री में 7,35244, गंगोत्री में 905174, केदारनाथ में 19,61025 और बदरीनाथ धाम में 18,39591 यात्री पहुंचे। जो बीते वर्ष के मुकाबले 12, 85637 कम हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें