नैनीताल जनपद देश में 5वें स्थान पर — नशा मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन

नैनीताल। जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आयोजित ई–शपथ कार्यक्रम में नैनीताल जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों और जनभागीदारी का परिणाम है।

श्री गौतम ने जिले के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, विभागों, संस्थानों, विद्यार्थियों, युवाओं, विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान में प्रदान किए गए सहयोग की सराहना की व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए नैनीताल को विभिन्न शासन–प्रशासनिक योजनाओं में लगातार अग्रणी जिला बनाया जा सकता है।

उन्होंने नशामुक्त समाज की दिशा में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों एवं सहयोगी विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें