कार खाई में गिरी एक की मौत तीन घायल,कोटगाड़ी मंदिर से लौट रहा था परिवार

अल्मोड़ा। जिले में हादसा हो गया। जहां धौलछीना कसाड़ बैंड के पास असंतुलित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें कुल चार लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गये। सूचना में धौलछीना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर सभी को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के अनुसार आज एक ऑल्टो कार संख्या यूके 04जी 0641 गंगोलीहाट से भीमताल की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि धौलछीना कसाड़ बैंड के पास असंतुलित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू कर सभी को स्थानीय लोगो की मदद से खाई से निकाला।इसके बाद आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केन्द्र धौलछीना भिजवाया गया। हादसे में दीपा पंत पत्नी प्रमोद चंद पंत निवारी जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर, सुषमा पंत पत्नी गजेन्द्र पंत निवासी डांट भीमताल, प्रमोद चंद पंत पुत्र गंगा दत्त पंत निवासी जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर गंभीररूप से घायल हो गई। जबकि चिकित्सकों ने रेखा उप्रेती पत्नी सुबोध उप्रेती निवासी तल्लीताल नैनीताल की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें