कल से दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच होगी विमान सेवा शुरू 

पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच कल से विमान सेवा शुरू होने जा रही है, इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है, विमान संचालित करने वाली कंपनी की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह सेवाएं दी जाएगी, सुबह 9:20 पर विमान दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा, और 10:45 पर नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ पहुंचेगा, आधे घंटे के अंतराल के बाद विमान 11:15 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 1:00 दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, एयर लाइंस एयर कंपनी का 42 सीटर विमान सप्ताह में 3 दिन चलेगा इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है, इस सेवा के शुरू होने से दिल्ली से पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को सप्ताह में तीन दिन इस सेवा का लाभ मिलेगा और समय की भी काफी बचत होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें