देहरादून को अग्रणी महानगर बनाने का लक्ष्य, सीएम धामी ने टाउन हॉल के नव रूप का किया उद्घाटन

देहरादून को देश के अग्रणी नगर निगमों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए सरकार और नगर निगम मिलकर कार्य कर रहे हैं।

आज देहरादून नगर निगम के टाउन हॉल (जुगमंदर सभागार) के नव स्वरूप का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में जलापूर्ति, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में विकास कार्यों को गति दी जा रही हमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

उन्होंने देहरादून को स्वच्छ, विकसित और आधुनिक शहर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, राम सिंह केड़ा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर और महापौर सौरभ थपलियाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर निगम के जुगमंदर सभागार को आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक स्वरूप में तैयार किया गया है, जो शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें