एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा का कड़ा एक्शन वर्दी का मान, नकली किरदारों पर कड़ा प्रहार

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करना महिला को पड़ गया भारी

फेमस होने और पैसा कमाने की चाह में वर्दी का गलत प्रयोग व गलत कंटेंट के साथ वीडियो पोस्ट करने पर अभियोग पंजीकृत

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गलत कंटेंट और अनुचित तरीकों का सहारा लेने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया सेल पूरी तरह सतर्क है और ऐसे गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।

पुलिस द्वारा यह कदम समाज में अनुशासन और सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है।

थाना कालाढूंगी क्षेत्र में सोशल मीडिया में फेमस होने एवम पैसा कमाने हेतु उत्तराखंड पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करने व पुलिस की छवि को धूमिल करने हेतु ड्रामा कर गलत कंटेंट का प्रयोग करते हुए वीडियो यूट्यूब व इंस्टाग्राम में प्रचारित करने के मामले एक महिला के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अश्लील शब्दों के साथ वीडियो बनाकर डाले गए थे।

मामले में एसएसपी नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी द्वारा महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 और 205 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से महिला की सभी आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटवाए गए हैं।

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने यह वर्दी अमेजन से मंगवाई थी और सोशल मीडिया पर फेमस होने और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में ऐसे वीडियो बनाना शुरू किया।

एसएसपी नैनीताल की आम जनता से अपील
कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हो, जिससे पुलिस विभाग या किसी अन्य सरकारी संस्था की छवि धूमिल हो। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें