48 घंटे में स्कूटी चोर गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बरामद – बनभूलपुरा पुलिस की तेज़तर्रार कार्रवाई

नैनीताल। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की वारदात को बनभूलपुरा पुलिस ने महज़ 48 घंटों में सुलझाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है।

दिनांक 20 जून 2025 को आसिफ पुत्र असफाक हुसैन, निवासी इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा द्वारा थाना बनभूलपुरा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी होंडा एक्टिवा स्कूटी (UK06Q 3799) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्द्रानगर क्षेत्र से चोरी कर लिया गया है।

शिकायत के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 168/25, अंतर्गत धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच करते हुए आरोपी की पहचान जफर पठान पुत्र शंख असगर, निवासी चैनल गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर (उम्र – 19 वर्ष) के रूप में की।

दिनांक 22 जून 2025 को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद आरोपी को गौला बाईपास रोड, इन्द्रानगर फाटक के पास स्थित यात्री विश्राम गृह से चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।

🚔 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. अपर उपनिरीक्षक श्री पुष्कर आर्या
  2. कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा
  3. कांस्टेबल मोहम्मद यासीन
  4. कांस्टेबल लक्ष्मण राम

बनभूलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन में भरोसा और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रशंसा पत्र देने की संस्तुति की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें