एक बार फिर कांग्रेस से इस दिग्गज और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अग्रवाल के भाजपा मे शामिल होने की अटकलें है। दिनेश अग्रवाल ने पहली विधान सभा चुनाव मे पूर्व सीएम नित्यानंद स्वामी को हराया था। दिनेश अग्रवाल तीन बार विधायक और हरीश रावत सरकार मे वन मंत्री रहे है। उन्हें हरीश रावत का नजदीकी भी माना जाता रहा है। एन लोस चुनाव से पहले अग्रवाल का इस्तीफा कांग्रेस और हरीश रावत के लिए झटका माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें