स्कूल बसों पर SSP का शिकंजा – 340 बसों की चैकिंग, 27 पर कार्यवाही, 1 सीज, 8 संचालकों को नोटिस

नैनीताल। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो, इसके लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को जिलेभर में स्कूल बसों पर बड़ा अभियान चलाया। सुबह से शुरू हुई इस चैकिंग में 340 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिनमें 27 बसें नियमों के उल्लंघन में पाई गईं।

एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में चले अभियान के दौरान पुलिस ने कई गंभीर खामियां पकड़ीं। इनमें बिना फिटनेस और परमिट के चल रही बसें, बिना बीमा के वाहन, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना और फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र का अभाव प्रमुख रहे।

👮‍♂️ कार्यवाही का ब्योरा

बिना फिटनेस/परमिट वाहन – 03

बिना बीमा – 02

क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना – 05

फर्स्ट एड बॉक्स/अग्निशमन यंत्र का अभाव – 05

अन्य नियमों का उल्लंघन – 12

कुल चालान – 27

वाहन सीज – 01

जुर्माना – ₹5000

नोटिस – 08 संचालकों को

🚨 SSP का सख्त संदेश

“बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल बसों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें