एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर गाज, एसएसपी नैनीताल ने पूरी टीम को किया लाइन हाजिर

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी मीणा की ओर से लगातार बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद सैल की ओर से किसी भी स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही थी। बढ़ती लापरवाही और उदासीनता को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया।

लाइन हाजिर किए गए कार्मिकों की सूची

  1. उ0नि0 मंजू ज्याला
  2. हे0का0 गीता कोठारी
  3. म0का0 दीपा सिंह
  4. का0 महेंद्र सिंह
  5. का0 मनोज यादव
  6. म0का0 इंद्रा जोशी

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट कहा कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें