शनिवार/रविवार को (वीकेंड) के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लान

● बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

● रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा/ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

● कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल/ कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

● कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन मुखानी चौक/जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट होकर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड में जाएंगे।

● पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगें।

वीकेंड के दौरान दिनांक 14.12.2024 और 15.12.2024 को यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों का आवागमन दिन में 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक और आवश्यक सेवा वाले वाहनों का आवागमन भी 16:00 बजे से 21:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

  • समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के यातायात/डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर यात्रा करने का कष्ट करें
ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें