उपचुनाव : मंगलौर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, सीएम रहे मौजूद

हरिद्वार। उपचुनाव के लिए मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। गुरुवार को मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान करतार सिंह भड़ाना के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मंगलौर की जनता इस उपचुनाव में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व प्रदेश में संचालित अभूतपूर्व विकास कार्यों पर मुहर लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार मंगलौर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड मतों से जीत सुनिश्चित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें