उत्तराखंड में फिर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने रौंदी बाइक, युवक की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की टक्कर से एक युवक की जान चली गई।

यह घटना पंतनगर बाईपास पर हुई, जब ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय लखबीर सिंह के रूप में हुई, जो ग्राम सिरसा खेड़ा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी था। लखबीर सिंह रुद्रपुर स्थित प्लैनेट होंडा में काम करता था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें