कैबिनेट की अहम बैठक आज, उपनल–संविदा कर्मियों पर बड़ा फैसला संभव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित होगी। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे से शुरू होने की संभावना है। बैठक में उपनल कर्मियों को समान पद–समान वेतन दिए जाने की कट-ऑफ तिथि तय करने, संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण की कट-ऑफ डेट बढ़ाने जैसे अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य, पर्यटन, वन एवं पर्यावरण तथा गृह विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं। बैठक से राज्य के हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं विभिन्न विभागों से जुड़े नीतिगत फैसलों पर भी मुहर लग सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें