उत्तराखंड में आये भूकंप के झटके

देहरादून। गुरुवार को राजधानी देहरादून में 5.8 रियेक्टर स्केल का भूकंप आया। आपदा कंट्रोल रुम से सभी तहसील एवं पुलिस थानों में अलर्ट किया गया है कि यदि किसी क्षेत्र में भूकंप से सम्बन्धित कोई सूचना है तो तत्काल डीईओसी को अवगत कराएं। प्रातः 9:30 बजे राज्य में आए 5.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया। आपदा कंट्रोल रूम पर प्रातः 09:45 बजे कॉल प्राप्त हुई कि भूकंप से जीजीआईसी राजपुर रोड का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, तथा क्षतिग्रस्त भवन में बच्चों के फसे होने की सूचना है। भूकंप की सूचना पर कंट्रोलरूम में आईआरएस से जुड़े अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। कंट्रोलरूम से संबंधित अधिकारियों की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर घटना स्थल पर पंहुचे। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त भवन में 30 से 40 बच्चों के फसे होने की सूचना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें