उत्तराखंड में अपर पीसीएस भर्ती का रास्ता साफ, 63 पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन; अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर पीसीएस के 63 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। आयोग को इन पदों का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और अध्ययन प्रक्रिया पूरी होते ही भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अपर पीसीएस के 63 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में पहुंचाने की सलाह दी गई है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए यह सूचना राहत भरी मानी जा रही है।

वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के कुल 24 पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई को हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 जुलाई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए उन्हें वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें