उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को 15 करोड़ की इनामी राशि, जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी भी

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए गौरव हासिल करने वाले खिलाड़ियों को अब उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। सरकार ने पदक विजेताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 15 करोड़ रुपये की इनामी राशि जारी कर दी है। यह राशि जल्द ही खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने इस बार राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनाम राशि दोगुनी कर दी है। यह इनाम राशि अब तक देश के किसी भी राज्य द्वारा दी गई सबसे बड़ी नगद पुरस्कार राशि मानी जा रही है।

राज्य के लगभग 240 खिलाड़ी, जिन्होंने व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं, इस इनाम के पात्र होंगे। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रखा था, जिसे त्वरित स्वीकृति मिल गई।

सरकार न सिर्फ इनाम राशि दे रही है, बल्कि पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इससे खिलाड़ियों को न केवल आर्थिक समर्थन मिलेगा, बल्कि उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें