हल्द्वानी : एक युवक ने तीन युवतियों के साथ किया आपत्तिजनक व्यवहार, लोगों ने दौड़ा कर पीटा

हल्द्वानी। शहर के नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक मैकेनिक को तीन युवतियों के साथ एक घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सहित तीनों युवतियों को हिरासत में लिया। देर रात से सुबह तक चले हंगामे के बाद वार्ड सभासद धर्मवीर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना वार्ड तीन के वैलेजली लॉज क्षेत्र की बताई जा रही है। वार्ड सभासद धर्मवीर के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र के एक घर में एक युवक तीन युवतियों को लेकर आया है। सूचना मिलते ही वह स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घर में छापा मारा, जहां आरोपी युवक तीनों युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। यह नजारा देखकर लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें