उत्तराखंड उपचुनाव: मंगलौर सीट पर प्रचार करने आएंगी मायावती, जारी हुई 13 स्टार प्रचारकों की सूची

बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। बसपा ने उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को ही टिकट दिया है। वहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें