ईडी का बड़ा एक्शन: पूर्व डीएफओ किशनचंद और करीबियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

देहरादून। उत्तराखंड के वन विभाग से जुड़े बहुचर्चित पाखरो रेंज अवैध पेड़ कटान घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व डीएफओ किशनचंद, उनकी पत्नी और करीबियों के खिलाफ धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को तय की गई है।

साल 2022 में इस मामले की शुरुआत विजिलेंस की जांच से हुई थी, जिसमें भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद सितंबर 2023 में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच सीबीआई को सौंपी गई। अब ईडी ने भी करीब दो साल की गहन जांच के बाद अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश की है।

चार्जशीट में नामजद आरोपी:

पूर्व डीएफओ किशनचंद

उनकी पत्नी बृज रानी (उर्फ राज रानी, उर्फ बृज रानी सिंह)

युगेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेंद्र सिंह

मैसर्स कुमार स्टोन क्रशर और बृज फाउंडेशन

ईडी की जांच में सामने आया कि इस पूरे घोटाले में अवैध रूप से अर्जित धन को कई माध्यमों से वैध दिखाने की कोशिश की गई, जिसमें बृज फाउंडेशन की अहम भूमिका बताई जा रही है। यह संस्था किशनचंद और उनकी पत्नी से जुड़ी हुई मानी जा रही है।

विशेष पीएमएलए कोर्ट अब 23 मई को इस गंभीर मामले में सुनवाई करेगा, जिसमें आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें