छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

सड़क पर लेटकर सांकेतिक जाम, पुतला दहन और शवयात्रा

अल्मोड़ा। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौहानबाटा, अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर लेटकर सांकेतिक जाम लगाया। इसके उपरांत भाजपा सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया तथा उनकी सांकेतिक शवयात्रा निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना और नेता प्रतिपक्ष को गिरफ्तार करना सरकार की तानाशाही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूरन रोतेला, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, जया जोशी, प्रीति बिष्ट, विपुल करकी, विक्रम फर्त्याल, निर्मल रावत, सुशील साह, एनडी पांडे, शोभा जोशी, किरन आर्य, दीप डांगी, लोकेश सूफियाल, आनंद सिंह बिष्ट, अमित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और युवा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें