आरएसएस शताब्दी वर्ष में लोहरियासाल बस्ती में विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन, राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ हुआ आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत बुधवार को अमृताश्रम, लोहरियासाल बस्ती में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत शस्त्र पूजन से हुई।

मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति की स्पष्ट कल्पना होना आवश्यक है। राष्ट्रभक्ति की कमी ही वह कारण रही, जिसकी वजह से भारत वर्षों तक गुलामी झेलता रहा।

उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलने वाला, अपने पूर्वजों, परंपराओं, संस्कृति एवं मानबिंदुओं पर गौरव करने वाला ही सच्चा हिंदू है। संघ 1925 से हिंदू समाज को संगठित करने के कार्य में निरंतर जुटा है और आज स्वयंसेवकों के तप, त्याग एवं परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है।

डॉ. बनकोटी ने कहा कि शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति के आचार, विचार एवं संस्कार शुद्धि का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे समाज निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने समाज से मतांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद, जातीय संघर्ष और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ डटकर खड़े होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए हिंदू समाज का शक्तिशाली होना अनिवार्य है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे सालभर विभिन्न आयोजन होंगे, जिनमें विजयादशमी उत्सव, पूर्ण गणवेश कार्यक्रम, मंडल एवं बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन, गृह संपर्क अभियान, प्रमुख जनगोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठक और युवा सम्मेलन शामिल रहेंगे। साथ ही अधिकतम क्षेत्रों तक शाखाओं को पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

इस अवसर पर कैलाश पंत, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, नगर बौद्धिक प्रमुख मनोज भट्ट, जिला समरसता प्रमुख कमल कपिल, विधायक बंशीधर भगत, कौस्तुभ जोशी, कैलाश कपिल, दीपक जोशी, मनोज जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

— डॉ. नवीन शर्मा, नगर प्रचार प्रमुख

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें