पर्यटकों के लिए खुशखबरी: आज से गंगा में उठा सकेंगे रिवर राफ्टिंग का लुत्फ, ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू

बरसात के कारण 30 जून को गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट पर गंगा में रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी है। रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने पर राफ्टिंग व्यवसायी अपने राफ्ट और अन्य उपकरणों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, कलकत्ता समेत कई प्रांतों के पर्यटक मुनि की रेती, शिवपुरी, लक्ष्मणझूला, तपोवन, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। रोजाना सैकड़ों की तादाद में पर्यटक शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वाइंटों से राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं। राफ्टिंग संचालन की अनुमति मिलने पर राफ्ट व्यावसायियों के चेहरे खिले हैं। राफ्टिंग कारोबारी जीतपाल सिंह, राज सिंह, हुकुम सिंह रावत, विनोद थपलियाल, विजय बहादुर, विजय भारद्वाज, भगवान रावत, अनुभव पयाल और सुमित पाल ने बताया, करीब ढाई महीने बाद राफ्टिंग का संचालन शुरू हो रहा है। इससे व्यावसायियों और गाइडों में उत्साह है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग आनी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें