आबादी क्षेत्र से रिंग रोड निकालना न्यायोचित नही: तिवारी

हल्द्वानी l कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बताया पूर्व में जंगल की तरफ़ से रिंग रोड़ बनाने का प्रस्ताव था जो जनहित में बहुत अच्छा था। किसी भी व्यक्ति विशेष को ज़मीन आदि का नुक़सान नहीं था, और पुर्व की रिंग रोड से अधिकांश लोग लाभान्वित भी हो रहे थे। वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा पता नहीं क्यों जनभावनाओं को दरकिनार कर नई रिंग रोड को आबादी क्षेत्र से निकालने का ज़बरन प्रयास कर रही है, जो कि सरासर ग़लत है। जिसका हम विरोध करते है। कांग्रेस हमेशा विकास की पक्षधर रही है। तिवारी ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा किसी का घर उजाड़ कर विकास करना कौन सा धर्म है। नीरज तिवारी ने कहा किसी का घर उजाड़ने से बेहतर पुर्व प्रस्तावित रिंग रोड जो की जंगल से होते हुए जाएगी उसको बनाए जाना उचित होगा। अन्यथा हम सभी प्रभावित लोग मिलकर रणनीति बनाकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें