सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, डॉक्टर की मौत

नैनीताल। रामगढ़ क्षेत्र के गागर में आज दोपहर एक कार के गहरी खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौत हो गई। डॉक्टर कांडपाल अपनी आई टेन कार से हल्द्वानी आ रहे थे, कार 200 मीटर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें