आज भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

नैनीताल। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी उत्तराखंड के सभी जिलों में बादल गरजेंगे, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जनपद में कहीं- कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना है। यहां के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम लैंडस्लाइड और चट्टान गिरने की आशंका भी जताई गई है। इससे सड़क मार्ग बाधित हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें