आईएएस राहुल आनंद को मिला एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त पदभार

नैनीताल। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात आईएएस राहुल आनंद को नैनीताल एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। जिसको लेकर गुरुवार को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा आईएएस राहुल आनंद का पुष्प गुच्छ देकर बधाई बहुत शुभकामनाएं दी व उनकी उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

राहुल आनंद ने बताया कि गुरुवार को ही वह एसडीएम न्यायिक का पदभार भी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी ने कहा कि पालिका का ये सौभाग्य है कि इतने ईमानदार अधिकारी के साथ उन लोगो को कार्य करने का मौका मिला रहा है। इस दौरान ईओ पूजा, मोहन चिलवाल, हिमांशु चंद्रा, सुनील खोलिया, दीपराज, जफर अली, दिनेश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें