पकड़े गए गुलदारों को अन्य जंगलो मै भी ना छोड़े वन विभाग-विधायक कैड़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक मै लगातार बाघ /गुलदारो की संख्या मै बढ़ोतरी हो रही है बाघ /गुलदार के द्वारा कई लोगो को मार दिया है 5 गुलदारो को पकड़ा गया है लेकिन अभी तक आदमखोर की पुष्टि नहीं हो पाई है! विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियो को पकड़े गये गुलदारो अन्य जगह भी नहीं छोड़ने को कहा। विधायक ने कहा पकड़े गये गुलदार फिर दुबारा वही आ सकते है जो मानव जीवन के लिए और घातक हो सकते है। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियो को आदमखोर बाघ / गुलदार को शीघ्र पकड़ने, जगलो से लगे गाँवो मै चारे की व्यवस्था करने, स्ट्रीट लाइट लगाने, जंगल से लगे गाँव के बच्चों को स्कूल तक छोड़ने, स्कूल से गाँव तक छोड़ने को कहा है। क्षेत्र के लोगो से सावधान रहे की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें