अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास फिर दरका पहाड़, मार्ग बंद

हल्द्वानी। बारिश थमने के बाद किसी तरह अल्मोड़ा मार्ग पर शुरू हुई आवाजाही आज बृहस्पतिवार को एक बार फिर बाधित हो गयी। अल्मोड़ा, हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास पहाड़ से भारी मलबा आने की सूचना है। जिसके चलते मार्ग को यातायात के लिये पूरी तरह बंद करना पड़ा। मार्ग बंद होने से वहां दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। तड़के सुबह आज एक बार फिर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास पहाड़ से भारी मलबा आने से बंद हो गया। जिसके चलते मोना व चोपड़ा तक लंबा जाम लग गया। सड़क पर आये मलबा हटाने की कार्रवाई देर तक शुरू नहीं हो पाने से वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम से लोग परेशान दिखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें