कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में चला अतिक्रमण पर बुलडोज़र, 55 दुकानें ढहाई गईं

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की सुविधा और शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को सिंह द्वार चौक से ज्वालापुर और कन्या गुरुकुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

इस दौरान सड़क किनारे बनी करीब 55 अस्थायी दुकानों, ढाबों और ठेलों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। हाईवे किनारे नाले पर बने कुछ पक्के निर्माण भी गिरा दिए गए। अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

एनएचएआई के लैंड सर्वेयर अतुल शर्मा ने बताया कि, “कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। उनकी सुविधा और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मेला अवधि तक अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हाईवे और मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें