अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत तीन की मौत

उत्तरकाशी (डामटा)। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन परचून का सामान लेकर मोरी की ओर जा रहा था, तभी यह दुःखद दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों के मौके पर ही मृत्यु की पुष्टि की। टीम ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और खराब सड़क सुरक्षा व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें