दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों की कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटाहल्दू स्थित एक होटल में काम करते थे। देर रात मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के पेटसाल के नजदीक गांव भेटाबढ़िया निवासी दीवान सिंह 30 वर्ष पुत्र बसंत सिंह वह अभय बिष्ट -21वर्ष पुत्र बसंत सिंह सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे अपनी स्कूटी से मोटाहल्दू स्थित अपने कार्य स्थल होटल पर जा रहे थे कि मोतीनगर चौराहे पर सड़क पार करते समय हल्द्वानी की ओर आ रही कार से जबरजस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें