लीला बिष्ट की ऐतिहासिक जीत: भाजपा की मजबूत उम्मीदवार को हराकर रचा नया राजनीतिक इतिहास

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र की चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लीला बिष्ट ने एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनीता बेलवाल को भारी मतों से पराजित कर दिया है। यह नतीजा न सिर्फ भाजपा के लिए बड़ा झटका है, बल्कि क्षेत्र में बदलते राजनीतिक मिजाज का संकेत भी देता है।

चुनाव परिणाम सामने आते ही लीला बिष्ट के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। जीत के बाद दिए अपने बयान में लीला बिष्ट ने कहा,
“यह जीत क्षेत्र की जनता की जीत है। यह संघर्ष और विश्वास की जीत है।”

उन्होंने इस सफलता का श्रेय जनता के साथ-साथ अपने पति अर्जुन बिष्ट को भी दिया, जिनके अथक प्रयास और समर्थन ने इस मुकाम तक पहुंचाया।

लीला बिष्ट ने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में तेज और पारदर्शी विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

खास बात यह रही कि उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल की पत्नी अनीता बेलवाल को हराया, जो पार्टी की प्रमुख उम्मीदवार मानी जा रही थीं। इसके बावजूद जनता ने पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को दरकिनार कर लीला बिष्ट पर भरोसा जताया।

इस पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका बेहद प्रभावशाली रही है। कई क्षेत्रों में महिला प्रत्याशियों ने आत्मविश्वास और जनसमर्थन के दम पर बड़ी जीत दर्ज की है। लीला बिष्ट की जीत इस बदलते राजनीतिक परिदृश्य और महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल बनकर उभरी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें