चारधाम मार्ग पर दूसरी बड़ी दुर्घटना, टायर फटने से टेंपो ट्रैवलर पलटी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर देहरादून जिले के सहसपुर के पास खुशालपुर में पलट गई। गाड़ी में कुल 14 तीर्थ यात्री सवार थे, जो सभी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, वाहन हरबर्टपुर की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक उसका टायर फट गया और एक्सल टूट जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सभी यात्रियों को नजदीकी यात्रा कैंप हरबर्टपुर में ठहराया गया है, जहां से उन्हें दूसरी गाड़ी द्वारा यमुनोत्री धाम रवाना किया गया।

तीन दिनों में दूसरा हादसा

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यह मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के साथ तीन दिनों में दूसरा हादसा है। इससे पहले भी एक बस यमुनोत्री जाते समय हाईवे पर पलट गई थी, लेकिन तब भी सभी यात्री सुरक्षित बचे थे।

उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें