Ankhiyo Mei Basayun” : उत्तराखंड की मिट्टी से जन्मा एक प्रेमगीत, जो संस्कृति और पर्यटन को देगा नया आयाम

हल्द्वानी। आज हल्द्वानी में Rhythm and Melody Syndicate प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित नए म्यूजिक एल्बम “Ankhiyo Mei Basayun” के संबंध में एक भव्य प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह एल्बम उत्तराखंड की खूबसूरती, संस्कृति और प्रेम भावनाओं को समर्पित एक रोमांटिक गीत है, जिसे दर्शकों तक पहुँचाने का उद्देश्य राज्य की लोक प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

एल्बम की विशेषताएं:
🎤 गायक: देव सारेश्वर और शिवानी नेगी
🎼 गीत-संगीत: देव सारेश्वर
🎬 अभिनय: देव सारेश्वर और रेनू कुंवर
🎥 निर्देशक: विजय भारती
📸 कैमरामैन: महेश पाल

शूटिंग लोकेशन:
एल्बम की शूटिंग उत्तराखंड के सुरम्य स्थलों — मसूरी, भीमताल, नैनीताल, देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं की सुंदर वादियों में की गई है। यह गीत न केवल एक भावनात्मक प्रेम कहानी कहता है, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को भी वैश्विक स्तर पर उजागर करने का कार्य करता है।

कलाकारों की झलक:

अभिनेत्री रेनू कुंवर का संबंध पिथौरागढ़ से है।

गायक देव सारेश्वर और शिवानी नेगी देहरादून से हैं।

उद्देश्य:
इस एल्बम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाओं को एक सुंदर और रचनात्मक मंच प्रदान करना तथा राज्य के पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है।

आयोजन और उपस्थिति:
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रोडक्शन हाउस के मिडिया कोऑर्डिनेटर श्री अजय सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आशीष भारद्वाज और अभिषेक कल्याणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें