50 लाख से होगा कालाआगर -गलनी क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का पुनर निर्माण: विधायक कैड़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा ब्लॉक के कालाआगर से गलनी -चमोली मोटर मार्ग जो आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण ग्रामीणों का अवागमन बंद होने से काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो को शीघ्र आपदा मद से मोटर मार्ग पर वायरकिट व दीवारों का निर्माण करने के निर्देश दिये थे विधायक कैड़ा ने आपदा मद से गलनी के पास क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर निर्माण के लिए 50 लाख स्वीकृति करा दिये है विधायक ने विभाग से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर दीवारों का निर्माण सुधारीकरण कार्य हेतु टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है विधायक ने भीमताल विधानसभा के गगुवांचौड़, सुई, पोखरी, कुलोरी, च्यूरीगाड़, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें