हल्द्वानी मेयर चुनाव 2025: पहले राउंड में बीजेपी के गजराज सिंह बिष्ट ने बनाई बढ़त

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी के उम्मीदवार गजराज सिंह बिष्ट ने 13,962 वोट प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार ललित जोशी को 12,795 वोट मिले। दोनों के बीच 1,167 वोटों का अंतर है। चुनाव परिणामों की आखिरी घोषणा आज शाम तक होने की संभावना है।

यह चुनाव उत्तराखंड के अन्य नगर निकाय चुनावों का भी हिस्सा है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, सबकी नजरें हल्द्वानी के अगले मेयर पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें