हल्द्वानी में 7वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला

हल्द्वानी में बीती देर रात वन प्रभाग में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के समीप रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है। सात वर्षीय शिवा अपनी दादी के साथ घर से बाहर आया था। तभी घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्चे को उठाकर ले गया। जिसको सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ने रात भर अभियान चलाया, गुरुवार की सुबह छह बजे जंगल में शिवा का शव मिला है। तेंदुआ शव को धड़ से ऊपर पूरा खा गया था। सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को परिजन को मुआवजा संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिया। वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा। आसपास गस्त भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें