हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने शुरू की नई सिटी बस सेवा, अब जनता को मिलेगा सुविधाजनक परिवहन

हल्द्वानी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी, विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार 14 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हल्द्वानी महानगर और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को सुलभ और सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया।

इस नई सेवा के तहत नगर में तीन प्रमुख मार्गों पर बसें चलेंगी:

  1. रानीबाग-डिग्री कॉलेज-रोडवेज बस स्टैण्ड-मुखानी-कठघरिया-लामाचौड़-भाखड़ा-चौफला-हाईडिल गेट-रानीबाग
  2. बस स्टेशन-नरीमन चौराहा-सर्किट हाउस-स्टेडियम-तीन पानी-गोरापड़ाव-गन्ना सेन्टर-सुशीला तिवारी अस्पताल-धान मिल-पीलीकोठी-मुखानी-बस स्टैंड
  3. बस स्टेशन-सिंधी चौराहा-देवलचौड़-बिड़ला स्कूल-गैस गोदाम रोड-सेंट्रल अस्पताल-मुखानी-बस स्टैंड

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने यह भी बताया कि सिटी बस सेवा का संचालन ग्रीष्मकाल में प्रातः 6:30 बजे से और शीतकाल में प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जाएगा, जिससे हल्द्वानी की जनता को अपने दैनिक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें