हल्द्वानी के कालूसिद्ध मंदिर के पास आज से होगा अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, जाने प्लान

हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर कालूसिद्ध मंदिर के पास आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस और प्रशासन ने इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात करने का निर्णय लिया है। रविवार को सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश कुमार यादव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में विवाद या शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। पिछले अनुभवों को देखते हुए, जब अतिक्रमण हटाने के प्रयासों के खिलाफ विरोध हुआ था, अब कोर्ट ने भी इस प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें मिलकर आज से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ करेंगी। सुरक्षा के लिए कोतवाली, वनभूलपुरा, काठगोदाम और मुखानी थानों के प्रभारी और कोतवाली की फोर्स तैनात रहेगी, साथ ही दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा जाएगा। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें