हरिद्वार-लक्सर रोड पर जंगल से निकलकर मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में आ धमका हाथियों का झुंड

हरिद्वार-लक्सर रोड पर हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में पहुंच गया। हाथियों के झुंड को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए।


मामला रविवार सुबह करीब सात बजे का है। हाथियों के झुंड में दो मादा, एक नर हाथी और एक बच्चा हाथी कॉलोनी में पहुंचा। जिसे देख लोगों में दहशत मच गई और सभी लोग अपने घरों में दुबक गए।

हाथी निर्माणाधीन भवन के किनारे से होकर गुजर गए। हाथियों का समूह बगैर किसी संपत्ति या व्यक्ति को नुकसान पहुंचाए बिना ही कॉलोनी का पूरा भ्रमण कर फिर जंगल की ओर लौट गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें