हरिद्वार के पेंटागन मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा संचालक दंपति फरार

हरिद्वार के पेंटागन मॉल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने छापा मारकर गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया। टीम ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए दो पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि स्पा संचालक अनुभव और उसकी पत्नी शालू फरार हो गए।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में ऋषिकेश निवासी सचिन व गणेश समेत शामली, पानीपत और फतेहपुर की महिलाएं पकड़ी गईं। सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान मॉल के दूसरे स्पा सेंटर में भी अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर पुलिस ने चालान काटकर कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें