सीओ भवाली ने भीमताल थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश

 श्री सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को भीमताल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना भवन, मालखाना, कार्यालय, अभिसूचना कार्यालय, मैस एवम सरकारी संपत्ति का निरीक्षण कर साफ-सफाई का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। 
 सभी आपदा उपकरणों, शस्त्रों की साफ सफाई, देखरेख का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। थाने के अभिलेख व लंबित अभियोग के बारे में समीक्षा कर थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ और विवेचना अधिकारियों को अभियोगों व अभिलेखों की गुणवत्ता एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए। थाने में सीसीटीएनएस में किये जा रहे कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।
 हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के संबंध में उनकी शिकायतों पर फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए। थाने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं निराकरण के बारे में वार्ता की गई।
  निरीक्षण के दौरान श्री जगदीप सिंह थानाध्यक्ष भीमताल सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहे।

मीडिया सैल
जनपद नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें