सीएम धामी आज हल्द्वानी में करेंगे खेलों की समीक्षा

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुच रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ निजी सचिव मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि धामी अपराह्न 4:20 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से (हैलीकॉप्टर द्वारा )प्रस्थान कर सायं 5:20 पर गौलापार स्टेडियम हैलीपैड काठगोदाम, हल्द्वानी पहुंचेंगे। तत्पश्चात वहां 38 वें राष्ट्रीय खेल -2025 के समापन समारोह की तैयारी की समीक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सायं 5:45 से 38 वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अंतर्गत उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य प्रस्तावित फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का अवलोकन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें