समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जागरूकता वेबिनार रहा अत्यंत सफल

दिनांक 17 मई 2025 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा “समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड 2024” विषय पर एक विचारोत्तेजक एवं सफल वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का उद्देश्य प्रतिभागियों को समान नागरिक संहिता के विविध पहलुओं से अवगत कराना एवं इस महत्वपूर्ण विधिक सुधार पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर हरबंश दीक्षित ने विषय की व्यापकता, सामाजिक प्रभाव एवं कानूनी प्रासंगिकता पर आधारित अपने सारगर्भित विचार साझा किए। उन्होंने विभिन्न धर्मों, परंपराओं एवं संविधान के दृष्टिकोण से समान नागरिक संहिता के विविध पक्षों पर गहन प्रकाश डाला, जिससे प्रतिभागियों को एक विस्तृत और संतुलित दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।

इस वेबिनार में विश्वविद्यालय के शोधार्थियों, छात्रों तथा देशभर से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की और परिचर्चा को ज्ञानवर्धक एवं ऊर्जावान बनाया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन माननीय कुलपति महोदय, कुलसचिव महोदय, विधि विभाग के निदेशक प्रोफेसर कमल देवलाल तथा समन्वयक डॉ. दीपांकुर जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की सफल रूपरेखा एवं संचालन में सुश्री स्वाति उपाध्याय, सुश्री अंशु जोशी, श्री दिग्विजय सिंह पथनी एवं सुश्री ऋतंबरा नैनवाल की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

यह वेबिनार समान नागरिक संहिता जैसे संवेदनशील विषय पर एक सशक्त संवाद मंच बनकर उभरा, जो निश्चित ही भविष्य की वैचारिक दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें