समयबद्ध तरीके से पूरे हों विकास कार्य, कूड़ा निस्तारण पर बने ठोस नीति: शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि शहरी विकास विभाग के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप तैयार किया गया है और सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने शहरों में कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस नीति बनाने और समयबद्ध ढंग से कूड़ा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि कुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक विनोद गोस्वामी, अपर सचिव संतोष बडोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें