सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत, परिवार में छाया मातम

राजधानी दून में सहारनपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में देहरादून पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की जान चली गई। हादसे में घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।       

मृतक कांस्टेबल की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र निवासी थे। पुलिस को दी गई तहरीर में संजीव के भाई मैनपाल ने बताया कि उनका भाई ढकरानी (विकासनगर) स्थित अपने घर से गांव भगवानपुर लौट रहे थे। रात करीब 9:50 बजे सहारनपुर रोड स्थित मिलन पैलेस के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी शुभम के रूप में हुई है।       

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक शुभम के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही से मौत का कारण बनने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें