विभा चौधरी को विश्व मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम की कप्तानी – उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण!

उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि रूड़की की बेटी विभा चौधरी का चयन विश्व मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम में हुआ है, और साथ ही उन्हें टीम की कप्तानी का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 1 से 5 अगस्त 2025 तक लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित होगा।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विभा वर्तमान में 55+ आयुवर्ग में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स तीनों श्रेणियों में देश में प्रथम रैंकिंग पर हैं। यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है।

विभा चौधरी – खेल व समर्पण की मिसाल:

विभा चौधरी मूल रूप से ग्राम लिब्बरहेड़ी, तहसील रूड़की, जनपद हरिद्वार की निवासी हैं। बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में गहरी रुचि रखने वाली विभा आज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे भारत का नाम रोशन कर रही हैं। वर्तमान में वह अपने पति श्री सुदीप कुमार (रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स, ITS अधिकारी – 1987 बैच) के साथ दिल्ली में निवास कर रही हैं।

वे प्रतिदिन जेपी अटलांटिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा में तीन घंटे अभ्यास कर अपने खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही हैं।

अन्य चयनित महिला खिलाड़ी:

मंजू खरे – उत्तर प्रदेश

बबीता मोहन लंगथासा – असम

सोहिनी कुमारी – नई दिल्ली

बधाइयों का तांता:

उत्तराखंड की विभिन्न टेनिस एसोसिएशन – देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर सहित प्रदेश टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के सभी पदाधिकारियों ने विभा चौधरी को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें